रिफ़ंड और रद्दीकरण नीति

वेबसाइट, सॉफ़्टवेयर और होस्टिंग डिजिटल सेवाएँ हैं, जिनमें काम शुरू होते ही समय और संसाधन लग जाते हैं। इसलिए रिफ़ंड नीचे दी गई शर्तों के अनुसार ही होता है।

1. वेबसाइट / सॉफ़्टवेयर / ऐप प्रोजेक्ट

कब रद्द कियारिफ़ंड
भुगतान के 24 घंटे के भीतर, काम शुरू होने से पहलेपूरी राशि वापस (भुगतान शुल्क काटकर, यदि कोई हो)
आवश्यकताएँ मिलने के बाद, डिज़ाइन/डेवलपमेंट शुरू होने से पहलेभुगतान की गई राशि का 50%
डिज़ाइन/डेवलपमेंट शुरू होने के बादरिफ़ंड नहीं
वेबसाइट डिलीवर / लाइव होने के बादरिफ़ंड नहीं

यदि हम तय दायरे के अनुसार काम डिलीवर नहीं कर पाते, तो न किए गए काम के अनुपात में रिफ़ंड दिया जाएगा।

2. ऐड-ऑन, अतिरिक्त रिवीज़न और अतिरिक्त सेवा

काम शुरू होने के बाद रिफ़ंड नहीं होता।

3. होस्टिंग, VPS और बिज़नेस ईमेल

  • अकाउंट सेटअप / लॉगिन विवरण भेजने से पहले रद्द: पूरा रिफ़ंड
  • सेटअप के बाद: रिफ़ंड नहीं (बची अवधि का भी नहीं)

4. डोमेन

डोमेन रजिस्ट्रेशन/नवीनीकरण हो जाने के बाद रिफ़ंड नहीं होता (रजिस्ट्रार नियम)। यदि डोमेन उपलब्ध नहीं था और रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ, तो पूरी राशि वापस।

5. रिफ़ंड कैसे मिलेगा

  • रद्द करने के लिए अकाउंट में चैट कीजिए या care.ifn@gmail.com / WhatsApp +91 96481 86793 पर ऑर्डर नंबर के साथ लिखिए।
  • स्वीकृत रिफ़ंड 5–7 कार्य दिवस में उसी UPI/बैंक खाते में भेजा जाता है जिससे भुगतान हुआ था।
  • रिफ़ंड का रिकॉर्ड आपके अकाउंट और ईमेल में आता है।

6. प्रश्न

किसी भी प्रश्न के लिए पहले हमसे संपर्क कीजिए — हम हर मामले को ईमानदारी से देखते हैं।

अंतिम अपडेट: 07 Oct 2026